बलिया : अपर पुलिस अधीक्षक श्री विजय त्रिपाठी द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी कर्मचारियों को दिया गया प्रमाण पत्र

 


डायल 112 का 18 दिवसीय प्रशिक्षण पुलिस लाइन बलिया में सम्पन्न,  प्रशिक्षणाधीन कर्मचारियों को अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री विजय त्रिपाठी द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी कर्मचारियों को दिया गया प्रमाण पत्र। 

बलिया। आज दिनांक 27.11.2021 को अपर पुलिस अधीक्षक  बलिया श्री विजय त्रिपाठी द्वारा पुलिस लाइन बलिया में पूर्व से चल रहे 18 दिवसीय डायल 112 के प्रशिक्षण में कुल 28 कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग  किया जा रहा था। जिसमें कुल 12 मुख्य आरक्षी व 16 आरक्षी सम्मिलित हुए। आज दिनांक 27.11.2021 को 18 दिवसीय प्रशिक्षण  पूर्ण होने पर ए.एस.पी बलिया श्री विजय त्रिपाठी द्वारा सभी कर्मचारियों को डायल 112 की महत्ता के बारे में विस्तार पूर्वक ब्रीफ करते हुए डायल 112 की कुशल कार्य प्रमाणी व सक्रियता से अवगत कराते हुए सभी प्रशिक्षणार्थी कर्मचारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा प्राप्त इवेन्ट पर शीघ्र अतिशीघ्र पहुंच निस्तारण करना व जनसहयोग हेतु निर्देशित किया गया। उक्त प्रशिक्षण दिनांक 08.11.2021 से प्रारम्भ हुआ था। 

*सोशल मीडिया सेल*

  *बलिया पुलिस*



Comments