बलिया। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन प्राथमिक विद्यालय चंदायर बलीपुर सीयर में किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगोली के माध्यम से लोगों को मतदान के संबंध में जागरूक करते हुए वोट फॉर बेटर इंडिया के लिए रंगोली बनाई। साथ ही बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय चक्की चाँद दियर मुरली छपरा में सभी बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
सम्मानित मतदाताओं को विद्यालय में बुलाकर मतदान के संबंध में जागरूक किया गया और उन्हें मतदान के संबंध में शपथ दिलाई गई। उन्हें बताया गया की यदि उनकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर हो गई है तो वह अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य पंजीकृत कराये। बताया गया मतदान करना अति आवश्यक है।विकास और लोकतंत्र के लिए मतदान करना आवश्यक है। मतदान के दिन सारे काम छोड़ कर मतदान अवश्य करें। कमपोजिट मठ योगेंद्र गिरी के छात्रों ने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान निकाल कर लोगों को जागरूक करते हुए लोगों को अपने सारे काम छोड़ कर मतदान करने के लिए जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बीएलओ के साथ मिलकर लोगों से घर घर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आग्रह किया और कहा कि अगर किसी कारणवश उनका नाम गलत हो गया हो तो उसमें सुधार करवा ले।
0 Comments