जानिए हरा सेब खाने के फायदे, जो लाल सेब से ज्यादा फायदेमंद होता है



लाल सेब की तरह ही हरा सेब भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हरे सेब में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होती है। हरे सेब में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम, कॉपर, आयरन, जिंक, विटामिन-ए और विटामिन-के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार माने जाते हैं।

आमतौर पर लोग लाल रंग वाला सेब ही खाते हैं और उसी के फायदों के बारे में जानते हैं लेकिन शायद आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हरा सेब और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। हरा सेब आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हरे सेब में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होती है। इसके अलावा इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सिडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स भी मौजूद होता है। हरे सेब में कैलोरी काफी कम पाई जाती है। रोजाना एक हरे सेब को डाइट में शामिल कर शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकते हैं। लाल सेब के मुकाबले हरे सेब में 1/3 कैलोरी होती है। रोज़ाना एक सेब खाने से आप डॉक्टर से हमेशा दूर रहेंगे। जानिए हरी सेब खाने के फायदे के बारे में।

हरा सेब खाने के फायदे :-

फेफड़ों के लिए फायदेमंद : एक शोध में ये बताया गया है कि अगर आप नियमित रूप से हरे सेब का सेवन करते हैं तो इससे अस्थमा का खतरा कम हो सकता है। इसके पीछे हरे सेब में पाया जाने वाला फ्लेवोनॉयड्स है। शोधकर्ताओं का ऐसा दावा है कि फ्लेवोनॉयड्स अस्थमा के जोखिम को बेहद कम कर देता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद : हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में हरे सेब को शामिल कर सकते हैं। हरे सेब में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद : अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो लाल सेब की बजाय हरे सेब खाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है। डॉक्टर्स के अनुसार, हरे सेब में लाल सेब की उलना में कम शुगर और ज्यादा फाइबर होता है। इस सेब को हमेशा छिलके समेत ही खाएं।

वजन के लिए फायदेमंद : जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वो लोग हरे सेब को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हरे सेब में सही मात्रा में प्राकृतिक शुगर होती है जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक होती है। हरे सेब में फाइबर होता है इसलिए शरीर की पाचन शक्ति को ज्यादा काम करना पड़ता है। जिससे शरीर का वजन कम होने में मदद मिलती है। इसलिए हरे सेब को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें।




Comments