बलिया : जिले में 21.27 लाख को लगी वैक्सीन




बलिया: जिले में 21 लाख 27 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इसमें 15 लाख से अधिक लोगों को पहली डोज, जबकि 6 लाख 20 हजार लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है। सीएमओ डॉ तन्मय कक्कड़ ने बताया कि जिले के 350 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। औसतन देखा जाए तो वर्तमान में 25 हजार से अधिक वैक्सीन रोजाना लगाई जा रही है। वहीं, सीएमएस डॉ बीके सिंह ने बताया कि सिर्फ ट्रामा सेंटर में प्रतिदिन तीन सौ से अधिक लोगों को टीका लगाया जाता है। 

जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पहले तो कम, लेकिन बाद में लोगों में जागरूकता आई तो वैक्सीन की प्रगति दिन-ब-दिन बढ़ने लगी। नतीजा अब तक वैक्सीन लगाने में मामले जनपद 21 लाख पार कर गया। वैक्सीनेशन को लेकर अभी भी जागरूकता अभियान जारी है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आगे भी वैक्सिनेशन का कार्य तेजी से होना चाहिए। अधिक से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग जाए।




Comments