स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में मां पावर्ती दिखाई देती हैं तो इसका मतलब है कि आपको करियर में तरक्की मिलने वाली है।
सोते समय मनुष्य को कई तरह के सपने दखाई देते हैं। कई बार सपने में भूत नजर आते हैं तो कई बार भगवान दर्शन देते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने भविष्य की घटनओं के बारे में पूर्व संकेत देते हैं। सपने में जहां कुछ चीजों को देखना शुभ माना जाता है तो वहीं कुछ चीजों को देखना अशुभ परिणाम लेकर आता है। अक्सर लोग सपने में मां दुर्गा या फिर लक्ष्मी को देखते हैं। तो आज हम इस लेख में बताएंगे कि सपने में देवियों को देखने का क्या अर्थ होता है?
लाल रंग के कपड़ों में दिखें मां दुर्गा : अगर किसी को लाल रंग के वस्त्रों में मां मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही है तो इसका मतलब है कि आपकी जिंदगी में जल्द ही कुछ अच्छा होने वाला है। अवविवाहित लोगों की शादी के संयोग बन रहे हैं। अगर आपको ऐसा सपना आता है कि इसका मतलब है कि हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और जो लोग संतान की कामना कर रहे हैं उन्हें संतान सुख मिल सकता है।
शेर पर सवार दिखें मां भगवती : अगर आपको सपने में मां भगवती शेर पर सवार दिखाई देती हैं तो यह बेहद ही शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको ऐसा सपना आता है तो इसका मतलब है कि आपके कष्ट का समय अब जल्द ही खत्म होने वाला है।
सपने में दिखें मां लक्ष्मी : स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में मां लक्ष्मी दिखाई देती हैं तो इसका मतलब है कि आपको व्यापार में अधिक मुनाफा होने वाला है। साथ ही आपकी जिंदगी से आर्थिक संकट दूर हो सकता है।
काले वस्त्रों में दिखें मां दुर्गा : अगर आपको नवरात्रि के मौके पर काले या फिर सफेद रंग के वस्त्रों में मां दुर्गा दिखाई देती हैं। या फिर मां दुर्गा रोते हुए दिखाई देती हैं तो इसका अर्थ है कि आपका बुरा समय शुरू होने वाला है। इसलिए अगर आपको ऐसा सपना आया है तो मां दुर्गा का मन-ही-मन स्मरण करें। साथ ही दान-पुण्य करें।
सपने में दिखे मां पार्वती : स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में मां पावर्ती दिखाई देती हैं तो इसका मतलब है कि आपको करियर में तरक्की मिलने वाली है।
0 Comments