बलिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति् एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बन्धित पाठयक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लाक करने एवं छात्रों के आनलाइन आवेदन हेतु जनपद में मास्टर डाटा लाक करने से अवशेष पात्र विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एंजेन्सी/संस्थाओं का मास्टर डाटा लाक करने की तिथि 21 अक्टूबर तक, छात्रों द्वारा आवेदन करने की तिथि 25 अक्टूबर तक तथा संस्थाओं से आवेदन पत्र अग्रसारित करने की तिथि 28 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया है।