बलिया : आपदा में सहयोग के लिए हमेशा खड़ी रही सरकार : आनंद स्वरूप शुक्ल






रेपुरा में बाढ़पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण

बलिया: संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने गंगा नदी के बाढ़ से प्रभावित ग्राम रेपुरा में बाढ़पीड़ितों के बीच बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ में हुए नुकसान व अन्य समस्याओं की जानकारी ली। कहा कि बाढ़ की आपदा में हर विपरीत परिस्थिति में सरकार सहयोग के लिए हमेशा खड़ी रही। सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं पीड़ितों का हाल जानने बलिया आए। मानव उपचार से लेकर पशु चिकित्सा तक के बेहतर इंतजाम किए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर जरूरतमंद को राहत सामग्री का वितरण कर दिया जाए। इस दौरान प्रधान मोतीलाल चौधरी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments