बलिया: गड़वार ब्लॉक परिसर में गरीब कल्याण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने किया। उन्होंने ब्लॉक परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। इसके बाद दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। आंगनबाड़ी विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में गर्भवती महिलाओं को फल, सब्जी व पोषाहार देकर गोदभराई की रश्म निभाई। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड व राशन कार्ड का वितरण किया। उन्होंने आवास योजना के पांच लाभार्थियों को पीएम आवास की सांकेतिक चाभी दी। इस मौके पर ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।
0 Comments