जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा सी.एम.एस. छात्रा रवीजा चंदेल लखनऊ टॉपर



सी.एम.एस. के सर्वाधिक 201 छात्र जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सफल

18 छात्रों ने अर्जित किये 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक 93 छात्रों के 90 परसेन्टाइल से अधिक अंक

लखनऊ, 15 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर से ‘आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स’ अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रा रवीजा चंदेल ने 99.96 परसेन्टाइल अर्जित कर लखनऊ में टॉप किया है। सी.एम.एस. के कुल 18 छात्रों ने 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर कीर्तिमान स्थापित किया है तो वहीं दूसरी ओर 93 छात्रों ने 90 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। कुल मिलाकर, सी.एम.एस. से सर्वाधिक 201 मेधावी छात्रों ने ‘आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स’ परीक्षा में सफलता अर्जित की है तथापि 93 छात्रों ने 90 से 99.96 परसेन्टाइल अर्जित किये हैं।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों में रवीजा चंदेल (99.96 परसेन्टाइल), हर्ष जोशी (99.85 परसेन्टाइल), प्रखर मौर्या (99.74 परसेन्टाइल), अतुल पाण्डे (99.68 परसेन्टाइल), आर्यन सिन्हा (99.60 परसेन्टाइल), आर्यन श्रीवास्तव (99.47 परसेन्टाइल), शैलेष अग्रवाल (99.46 परसेन्टाइल), शाश्वत वर्मा (99.45 परसेन्टाइल), श्याम अग्रवाल (99.40 परसेन्टाइल), यश प्रताप सिंह (99.39 परसेन्टाइल), अमन जगताप (99.34 परसेन्टाइल), अपुल रंजन (99.22 परसेन्टाइल), प्रणव मिश्रा (99.20 परसेन्टाइल), जूही वाजपेयी (99.18 परसेन्टाइल), अर्श जीत सिंह (99.15 परसेन्टाइल), सैयद मोहम्मद मुस्तफा (99.10 परसेन्टाइल), आयुष श्रीवास्तव (99.09 परसेन्टाइल) एवं सत्विक शुक्ला (99.04 परसेन्टाइल) शामिल हैं। इन छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

(हरि ओम शर्मा)

मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ। 



Comments