वाराणसी 15 सितम्बर 2021; मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी/अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री ज्ञानेश त्रिपाठी के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर 14 सितम्बर से 21 सितम्बर तक राजभाषा सप्ताह-2021 मनाया जा रहा है। इस क्रम में आज दिनांक 15 सितंबर 2021 को 11:30 बजे से भारतेंदु सभा कक्ष में “राष्ट्रीय जनगणना का राष्ट्र के विकास में महत्व” एवं “रेलवे (N.M.P.) राष्ट्रीय विमुद्रीकरण योजना से भारतीय रेल को लाभ” विषयक हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मंडल के कुल 28 कर्मचारियों ने भाग लिया। कल दिनांक 16 सितम्बर, 2021 को मंडल कार्यालय के भारतेंदु सभा कक्ष में 16 बजे से ‘स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ "आजादी का अमृत महोत्सव" की उपादेयता/महत्व’ एवं “कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना एवं राष्ट्र कितना तैयार” विषयक हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
दिनांक 21 सितम्बर, 2021 को पुरस्कार वितरण समापन कार्यक्रम एवं मंडल चिकित्सक का कोरोना पर व्याख्यान आयोजित जायेगा। उक्त सभी प्रतियोगिताओं के सफल कर्मचारियों को पुरस्कार एवं औसत प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को भी सांत्वना पुरस्कार मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय के कर कमलों द्वारा प्रदान किया जाएगा।
अशोक कुमार
जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी।
0 Comments