पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य




6 जिलों की एक-एक सड़क का नामकरण स्व० कल्याण सिंह के नाम से किया जाएगा।           

कल्याण सिंह की स्मृतियों को चिर स्थायित्व प्रदान किया जाएगा : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 कल्याण सिंह "बाबू" जी  स्मृतियों को चिर स्थायित्व प्रदान करने के लिए और उनके सम्मान मे प्रदेश के 6 जिलों कीएक-एक सड़क का नामकरण  कल्याण सिंह के नाम से किया जाएगा। इसके लिए श्री मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं  वह  शीघ्र से शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

स्व०कल्याण सिंह को अपनी विनम्र, भावुक, मार्मिक तथा आत्मिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री केशव प्रसाद मौर्य ने  लोक निर्माण विभाग के अयोध्या, लखनऊ, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर व प्रयागराज जनपदो में एक-एक मार्ग का नामकरण "बाबू "जी के नाम पर करने की घोषणा की। 

उन्होंने कहा कल्याण सिंह जी राष्ट्रधर्म और सांस्कृतिक राष्ट्र के उपासक थे। लोकप्रिय जन नेता थे। हम सब के मार्गदर्शक व प्रेरक थे। उनका पूरा जीवन गरीबों और राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पित रहा ।उनके आदर्शों और संकल्पों को लेकर हम सब को आगे बढ़ना है। देश व समाज के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान को पीढ़ी दर पीढ़ी याद किया जाता  रहेगा। 

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य आज बुलंदशहर के नरोरा में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री, मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत स्वर्गीय कल्याण सिंह "बाबू" जी की अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए और प्रभु श्री राम के सच्चे भक्त को अंतिम प्रणाम किया।

बी एल यादव 

सूचना अधिकारी। 



Comments