सावन के शनिवार पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित लोग जरूर करें ये उपाय


इस समय सावन का पावन माह चल रहा है। सावन के माह का बहुत अधिक महत्व होता है। सावन का महीना महादेव को समर्पित होता है। सावन के महीने में पड़ने वाले शनिवार का भी विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। शनि देव के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है। शनि के अशुभ प्रभावों से व्यक्ति का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है। हनुमान जी और भोलेनाथ की कृपा से शनिदेव के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जिस व्यक्ति पर लगती है, उस पर शनिदेव का सबसे अधिक प्रभाव रहता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित लोग जरूर करें ये उपाय...

-शिवलिंग पर जल अर्पित करें। 

-हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। 

-शनिदेव को तेल अर्पित करें। 

-पीपल के वृक्ष की पूजा करें। 

-हनुमान जी का अधिक से अधिक ध्यान करें। 



Post a Comment

0 Comments