स्वतंत्रता दिवस पर द्वितीय वाहिनी रेलवे सुरक्षा विशेष बल श्री अनिरूद्ध चौधरी ने किया ध्वजारोहण


गोरखपुर 16 अगस्त, 2021: 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त, 2021 को रेलवे सुरक्षा विशेष बल द्वितीय वाहिनी, गोरखपुर के परिसर में विशेष परेड का आयोजन किया गया। समारोह में कमान अधिकारी, द्वितीय वाहिनी रेलवे सुरक्षा विशेष बल श्री अनिरूद्ध चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राष्ट्रीय ध्वज को परेड में सलामी ली। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा विशेष बल कर्मी, उनके परिवार के सदस्य एवं पूर्वोत्तर रेलवे के सेवानिवृत्त सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति, भारत सरकार के पुलिस पदक से सम्मानित श्री राजेन्द्र कुमार ठाकुर, कुक/द्वितीय वाहिनी रेलवे सुरक्षा विशेष बल, रजही केैम्प, गोरखपुर को कमान अधिकारी श्री अनिरूद्ध चौधरी ने सम्मानित किया। 

समारोह में वाहिनी स्तर पर वर्ष 2020-21 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले बल सदस्यों को कमान अधिकारी श्री अनिरूद्ध चौधरी ने महानिदेशक/रेलवे सुरक्षा बल, रेल भवन, नई दिल्ली द्वारा दिया गया प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

(पंकज कुमार सिंह)  

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।     


                                                

                                                                





Comments