श्री संजय त्रिपाठी ने पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रैफिक संवर्ग में किया ज्वाइन


गोरखपुर, 24 अगस्त, 2021: श्री संजय त्रिपाठी ने 24 अगस्त, 2021 को पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रैफिक संवर्ग में ज्वाइन कर लिया है। इसके पूर्व आप मंडल रेल प्रबन्धक, उत्तर रेलवे, लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। 

इण्डियन इन्स्टीच्यूट आफ टेक्नालाॅजी, कानपुर से रसायन शास्त्र में परास्नातक श्री त्रिपाठी भारतीय रेल यातायात सेवा के वर्ष 1990 बैच के अधिकारी हैं। आपने पूर्वी सीमान्त रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे तथा मध्य रेलवे पर विभिन्न पदों के दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। श्री संजय त्रिपाठी भारतीय रेल के भुसावल, नागपुर, झांसी, पुणे, सोलापुर, कटिहार, आगरा एवं इलाहाबाद मण्डलों में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। आपने प्रतिनियुक्ति पर नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार में उप रेल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ के पद पर कार्य किया है। आपने उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में मुख्य यात्री यातायात प्रबन्धक तथा कुम्भ मेला अधिकारी के दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। श्री त्रिपाठी इण्डियन रेलवे इन्स्टीच्यूटी आफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट, लखनऊ में सीनियर प्रोफेसर भी रहे हैं। आपने रेल परियोजनाओं एवं अन्य दायित्वों के परिप्रेक्ष्य में क्वालालम्पुर, सिंगापुर एवं इटली की यात्रा की। 

वर्ष 1996, 2001 एवं 2011 में महाप्रबन्धक स्तर पर कार्यकुषल एवं विशिष्ट सेवा हेतु सम्मानित किये जा चुके श्री त्रिपाठी को रेल मंत्री द्वारा वर्ष 2012 में ‘नेशनल अवार्ड फार आउट स्टैण्डिंग सर्विसेज‘ प्रदान किया गया। आपको रेल प्रबन्धन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा आप अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं। 

(पंकज कुमार सिंह)

 मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी          

 सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर। 

 


                                                 





Comments