चाणक्य नीति : जीवन में की गईं ये गलतियां इंसान को पूरी तरह कर देती हैं बर्बाद

 


आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग सुबह से शाम तक सोए रहते हैं, उनके घर में कभी भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता।

महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी प्रमाणिक मानी जाती हैं। चतुर राजनीतिज्ञ, समाज शास्त्री और बुद्धिमत्ता के धनी आचार्य चाणक्य को राजनीतिक, आर्थिक और दार्शनिक लगभग सभी विषयों की गहराई से समझ थी। चाणक्य जी ने अपने नीतियों के बल पर ही एक साधारण से बालक को सम्राट बनाया था। महान बुद्धिजीवी आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कई ऐसी बातों का जिक्र किया है, जिनकी पालन अलग व्यक्ति कर ले तो उसके जीवन में कभी दुख नहीं आता।

महाज्ञानी, दूरदर्शी और कुशल रणनीतिकार आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कुछ ऐसी गलतियों का जिक्र किया है, जिनके जरिए एक व्यक्ति का जीवन पूरी तरह से तबाह हो सकता है।

बुरे कामों से कमाया गया धन : आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग बुरे काम करके या फिर छल-कपट के जरिए पैसा कमाते हैं, उनके पास वह पैसा ज्यादा देर तक नहीं टिक पाता। ऐसे लोग हमेशा मुसीबतों से घिरे रहते हैं। गलत कामों द्वारा कमाया गया पैसा जल्द ही नष्ट हो जाता है।

दिन में सोने वाला : आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग सुबह से शाम तक सोए रहते हैं, उनके घर में कभी भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता। सूर्योदय से शाम तक सोने वाले लोगों के घर में हमेशा दरिद्रता और संकट छाया रहता है।

अधिक भोजन करने वाला : जो लोग आवश्यकता से अधिक भोजन करते हैं वह हमेशा दरिद्र रहते हैं। चाणक्य जी के अनुसार जरूरत से ज्यादा भोजन करना गरीबी की ओर लेकर जाता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति हमेशा अस्वस्थ रहते हैं।

कठोर वाणी : जिन लोगों की वाणी कठोर होती है, उनके पास लक्ष्मी कभी नहीं रुकती। ऐसे व्यक्तियों के जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं, साथ ही इनके घर में कभी मां लक्ष्मी का वास नहीं रहता।

दांतों की साफ-सफाई : चाणक्य जी के अनुसार दांतों की साफ-सफाई करना बेहद ही जरूरी है। जो लोग अपने दांतों की साफ-सफाई नहीं करते, उनके पास मां लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती। इसके कारण व्यक्ति हमेशा गरीब रहता है।

आस-पास रखें साफ-सफाई : चाणक्य जी के अनुसार जो लोग घर की साफ-सफाई नहीं रखतें, उनसे भी मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति नहीं होती।



Post a Comment

0 Comments