दुबहड़, बलिया। क्षेत्र के घोड़हरा गांव में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर दुबहड़ थाना प्रभारी अनिलचंद्र तिवारी ने झंडोत्तोलन किया। श्री संकटमोचन सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अनिलचंद्र तिवारी ने कहा कि हम भारतीय अपनी सभ्यता, संस्कृति एवं संस्कार स्वयं पैदा किए हैं। यह सम्पूर्ण विश्व के लिए मार्गदर्शनीय है। हम महान देश के महान नागरिक हैं। हमारे देश में अनेकों विदेशी आक्रांता आए और हमारे नम्र एवं उदार सभ्यता के आगे झुकते चले गए। हमारी नम्र एवं उदार भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति ने हमारे देश को आजाद कराया। थाना प्रभारी श्री तिवारी ने समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समिति के सदस्य अपने नेक एवं सराहनीय प्रयासों से सारे समाज को अभिभूत करें। जिसकी खुशबू दूर-दूर तक सदा बिखरती रहे। समिति के अध्यक्ष माधवजी सिंह ने कहा कि श्री संकटमोचन सेवा समिति के माध्यम से गांव के प्रत्येक जरूरतमंदों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मदद की जाएगी।
इस अवसर पर अकलु राम मास्टर, प्रधान प्रतिनिधि विनोद राम, अशोक सिंह, सुशील उपाध्याय, रमेश उपाध्याय, सुधीर उपाध्याय, डॉ संजय चौहान, उदयप्रताप सिंह, अखिलेश पासवान आदि उपस्थित रहे। संचालन सोनू श्रीवास्तव ने किया।
0 Comments