मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री रामाश्रय पाण्डेय ने संभावित दुर्घटना को रोकने वाले गेट मैन को किया सम्मानित


मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री रामाश्रय पाण्डेय ने संभावित दुर्घटना को रोकने वाले गेट मैन श्री प्रभात गौतम को आज अपने कार्यालय में नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

वाराणसी, 23 अगस्त, 2021; मंडल रेल प्रबंधक,  प्रबंधक, वाराणसी श्री रामाश्रय पाण्डेय ने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देकर संभावित दुर्घटना को रोकने वाले समपार संख्या 37AC के गेट मैन  श्री प्रभात गौतम को आज अपने कार्यालय में बुलाकर नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर  सम्मानित  किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री राकेश रंजन एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय श्री अनुज वर्मा ने भी कर्मचारी का हौसला बढ़ाया।                                 

ज्ञातव्य हो की माधोसिंह-ज्ञानपुर रोड रेल खण्ड पर स्थित समपार सं० 37 AC पर गेट मैन के पद पर तैनात श्री प्रभात गौतम ने दिनांक 19.08.2021 को प्रातः 06.08 बजे स्टेशन मास्टर ज्ञानपुर को सूचित किया कि माधोसिंह-ज्ञानपुर के मध्य (अप लाइन) KM 262/7-8 पर ट्रैक के बीच की मिट्टी धंस गयी है और इसपर रेल संचलन असुरक्षित है। इनकी सूचना पर अप लाइन से आने वाली गाड़ियों को तत्काल रोक दिया गया। इस प्रकार माधोसिंह-ज्ञानपुर रेल खण्ड में संभावित असुरक्षित स्थिति को समय से भाँप कर संरक्षा सुनिश्चित की जा सकीजिसके लिए इनका योगदान प्रशंसनीय जो श्री गौतम की कर्त्तव्यनिष्ठा तथा सेवा भावना का द्योतक है। उक्त कार्य हेतु श्री प्रभात गौतम को पुरस्कृत किये जाने पर वाराणसी मंडल के कमर्चारियों एवं  अधिकारीयों ने बधाई दी है।

 

अशोक कुमार

जनसम्पर्क अधिकारीवाराणसी। 




Comments