पूर्वांचल विकास से जनपद बलिया की 3 और परियोजनाओं के लिए रु० 1 करोड़ 73 लाख 75 हजार की धनराशि की गई आवंटित


लखनऊः 30 अगस्त 2021। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत जनपद बलिया के तीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु वित्तीय वर्ष 2021 में-22 मे रू० 1 करोड़ 73 लाख 75 हजार  की धनराशि अवमुक्त की गई है, जिसे मुख्य विकास अधिकारी  बलिया के  निवर्तन पर रखे जाने की आदेश किए गए हैं। 

इस संबंध में आवश्यक शासनादेश  उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

तीन परियोजनाओं में सिकंदरपुर बलिया मार्ग से धूरी के टोला से चतुसंठी होते हुए जलालपुर सिकंदर मनियर मार्ग तक मार्ग का निर्माण कार्य, सिकंदरपुर मनियर मार्ग से चेतन किशोर मैदान होते हुए ब्रह्मस्थान राजभर बस्ती होते हुए गणपति यादव तक मार्ग का निर्माण, व भूसीडीह बन्धे से फिरोजपुर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क तक मार्ग का निर्माण कार्य सम्मिलित हैं। इन परियोजनाओं  हेतु  कुल रू०3 करोड़ 7 लाख 95 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है और उसके  सापेक्ष रु०61लाख 59 हजार की धनराशि प्रथम किश्त के रूप में पूर्व में ही अवमुक्त की जा चुकी है। 

डिप्टी सीएम श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह धनराशि  नियत परियोजनाओं पर ही मानकों के अनुरूप व्यय की जाए, इसका उपयोग किसी अन्य प्रयोजन के लिए नहीं किया जाएगा तथा परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंदर अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।

बी एल यादव 

सूचना अधिकारी। 




Comments