समाजवादी पार्टी ही युवाओं की सच्ची हितैषी : मारुफ अंसारी

 


सलेमपुर देवरिया। देश व प्रदेश में बेरोजगारी से युवाओं का बुरा हाल है, मोदी-योगी सरकार ने झूठे ख्वाब दिखा कर युवाओं से धोखा किया है। युवाओं और उनकी समस्याओं को तरजीह दिये बिना देश का विकास सम्भव नहीं है।

यह बातें सपा के यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मारुफ अंसारी ने एक प्रेस नोट में कहा कि सपा सरकार ने युवाओं को शिक्षा, रोजगार, और नेतृत्व दे कर आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सपा ही युवाओं की सच्ची हितैषी है। भारत को बचाने के लिए युवाओं को आगे आ कर लडाई लड़नी होगी और सपा को मजबूत करना होगा। भाजपा ने अच्छे दिन दिखा कर लोगो से धोखा किया, लेकिन इस बार लोग भाजपा के चालबाजी को समझ गए है सबक सिखाने का काम करेंगे। भाजपा के लोग भाजपा के एजेंडे पर चलकर लोगो को धर्म व जाति में बाटने का काम किया। जनता इनकी नाकामियों को जान चुके है 2022 में भाजपा को सत्ता से बाहर कर सबक़ सीखने का काम करेंगे। और जनता विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना कर रुके हुए विकास को प्रगति देने का काम करेंगे।

भाजपा डरी हुई हैं इसी लिये समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस से लाठीचार्ज करवा रही है। और सत्ता में आने के लिए पुलिस प्रशासन व अधिकारियों के बल पर सपा कार्यकर्ताओं के फर्जी मुकदमा दर्ज कर डारने का काम कर रही है लेकिन समाजवादी डरने वाले नहीं है। जानत सपा को 2022 में जनमत देने जा रही है उत्तर प्रदेश के विकास के लिए।



Comments