साहित्यकार एवं कवि भगवती प्रसाद द्विवेदी को मिला भिखारी ठाकुर सम्मान


बलिया। जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि भगवती प्रसाद द्विवेदी को बिहार सरकार द्वारा राजभाषा सम्मान के तहत भिखारी ठाकुर पुरस्कार दिए जाने पर बलिया के साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि उक्त पुरस्कार हिंदी भाषा के क्षेत्र में  उल्लेखनीय कार्य के लिए बिहार सरकार द्वारा दिया जाता है। 

श्री द्विवेदी को पुरस्कार पाने पर पत्रकार साहित्यकार राजेंद्र प्रसाद, दीपक ओझा, पंकज कुमार  राय, अजय कुमार सिंह, डॉ. गणेश कुमार पाठक, डॉ. राजेंद्र भारती, शशिकांत तिवारी, कृष्ण कांत पाठक आदि ने हार्दिक बधाई दी है।



Post a Comment

0 Comments