बलिया : सपा के प्रत्याशी आनन्द चौधरी की जीत लोकतंत्र की जीत : कान्हजी


बलिया। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आनन्द चौधरी की जीत लोकतंत्र की जीत है। साथ ही सत्ता के मद में चूर सत्ताधीशों द्वारा दबाए गए शोषित किये गए लोगो के दुआओं की भी जीत है। इस जीत की गूँज निश्चित रूप से 2022 में होने वाले विधानसभा के आम चुनाव तक गूँजेगी और जुमलों के बल सत्ता में आई भाजपा का अंत होगा। पंचाय चुनाव से यह स्पष्ट हो गया कि उत्तर प्रदेश सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है जनता इस सरकार से ऊब चुकी है और इनसे छुटकारे के मौके ढूढ़ के इंतजार में है और वह मौका 2022 का आम चुनाव होगा।

उक्त बातें समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने कही और समाजवादी पार्टी बलिया के  ऊपर जिला पंचाय अध्यक्ष चुनाव में विश्वास करने एव विजयी बनाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी एवं आनन्द चौधरी हमेशा इस जनपद को संवारने एव आप के विश्वास पर खर्रा उतरने का कोशिश करेगी।

     


      

Post a Comment

0 Comments