सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, क्या मान गए कैप्टन?


कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी से कांग्रेस में आए नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंप दी है। सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के साथ-साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी के प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। सोनिया गांधी ने जिन चार नेताओं का पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है, उनमें संगत सिंह गिलाजियान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा का नाम शामिल है।






Comments