रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों को सुरक्षा प्रदान के लिए निरन्तर प्रयासरत

 


गोरखपुर 20 जुलाई, 2021: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 19 जुलाई, 2021 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, गोरखपुर के स्टाफ को गोरखपुर जं. रेलवे स्टेेशन के प्लेटफार्म सं. 01 पर एक लड़की आयु 12 वर्ष लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाईन, गोरखपुर को सुपुर्द कर दिया गया। 19 जुलाई, 2021 को एक व्यक्ति द्वारा 02 वर्ष के एक बच्चा को घर से लेकर भागने की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, देवरिया सदर के स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही कर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से बच्चे को एक व्यक्ति के साथ बरामद किया गया। पूछताछ करने व्यक्ति ने बच्चे को लेकर भागने की बात कबूल की। यह भी ज्ञात हुआ कि बच्चे के  गुमषदगी की प्राथमिक गुलरिहा थाने में दर्ज है। इस सम्बन्ध में गुलरिहा थाने के प्रभारी से सम्पर्क किया गया। पोस्ट पर गुलरिहा थाने के प्रभारी व बच्चे की मां उपस्थित होने पर मौके पर कार्यवाही कर बच्चे को उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल एवं वाणिज्य विभाग के सघन जाँच अभियान में 19 जुलाई, 2021 को गाड़ी सं. 05065 में अनाधिकृत रूप से बिना टिकट यात्रा कर रहे 75 व्यक्तियों को पकड़ कर जुर्माना के रूप में रू. 26250/- रेल राजस्व अर्जित किया गया। 19 जुलाई, 2021 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, बस्ती एवं अपराध आसूचना शाखा, गोरखपुर क्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा सिंह टेलीकाॅम, नेतारी चैराहा, सिद्धार्थनगर की दुकान से 08 अदद अवैध ई-टिकट के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति के विरूद्व रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत किया गया। 19 जुलाई, 2021 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, बहराईच एवं अपराध आसूचना शाखा, गोण्डा के कर्मचारियों द्वारा मौर्या कम्प्यूटर्स, चिचडी बाजार, श्रावस्ती की दुकान से एक व्यक्ति को 22 अदद अवैध ई-टिकट के साथ पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति के विरूद्व रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत किया गया। 17 जुलाई, 2021 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, सीवान अपराध आसूचना शाखा, छपरा के कर्मचारियों द्वारा बाबा ट्रैवेल्स, दरबार मार्केट, सीवान की दुकान से एक व्यक्ति को 04 अदद अवैध ई-टिकट के साथ पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति के विरूद्व रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत किया गया।



                                                                                                        



Comments