बलिया : भारतीय मजदूर संघ की 67 वां स्थापना दिवस कैंप कार्यालय पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया



बलिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत  भारतीय मजदूर संघ का 67 वां स्थापना दिवस जापलीगंज स्थित कैंप कार्यालय पर भव्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सहदेव चौबे की अध्यक्षता में मनाया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राम ने देव शिल्प  विश्वकर्मा बाबा, भारत माता एवं संघ के संस्थापक राष्ट्रीयऋषि, दत्तोपंत ठेंगड़ी के तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया तत्पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वरगंज राय अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा हेतु भारतीय मजदूर संघ का होता है भारतीय मजदूर संघ में कार्य करने वाले कार्यकर्ता और राष्ट्रहित में समर्पित होते हैं सदैव चौबे ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सभी को धन्यवाद व्यक्त किया। 

बैठक में मुख्य रूप से दिवाकर तिवारी, रंजन तिवारी, आनंद गिरि, रंजना तिवारी, मंजू सिंह, उर्मिला देवी, रंभा श्रीवास्तव, दीप कुमार त्रिपाठी, कृष्णा कुमार, दुर्गेश दुबे, पंकज सिंह, अंजनी कुमार, राजकुमार पंडित  रमेश गिरी, लोकनाथ, शिव कुमार चौबे, जेपी सिंह, मनोज राय, मनोज सिंह, व दर्जनों लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सहदेव चौबे एवं संचालन जिला मंत्री कृष्णा कुमार ने किया। 



Comments