सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 6 लड़कियां और 4 लड़के गिरफ्तार


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जिस्म फरोशी का धंधा जोरों से चल रहा है। आए दिन कोई न कोई ऐसी शर्मनाक खबर सामने आ जाती है। अब देहरादून के सहस्त्रधारा के एक पॉश इलाके में जिस्म के सौदागरों का खुलासा हुआ है। यहां एक बन्द पड़े मकान के कमरे से 6 लड़कियों और 4 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां और लड़के दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं। सहस्त्रधारा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से दो लड़कियां पहले भी गिरफ्तार की गई थीं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग रविवार को दिल्ली से यहां पहुंचे थे और बंद मकान के एक कमरे में रुके थे।

जब आसपास के लोगों के शक हुआ तो लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खोलने पर लोगों ने अंदर पत्थर भी फेंके। इसके बाद भी ये लोग बाहर नहीं आए। आखिरकार पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में घुसी। इन लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। इनके पास से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और पचास हजार से अधिक रुपए भी बरामद किए गए है।

साभार-THE BHARAT EXPRESS