जातिवादी और सम्प्रदायीक ताकतों के तुफान से टकराएगी आप
बलिया : युपी जोड़ो सदस्यता अभियान की समिक्षा करने आये जिला प्रभारी टि.पी सिंह ने कहा की 24 घंटा बिजली चाहिए तो आपका सदस्य बनिये। बलिया जनपद की सदस्यता अभियान की समिक्षा करते हुए निर्देश दिया की 8 अगस्त तक डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं। उन्होने ने कहा पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी , उन्होंने ने कहा कि हम राजनीति करने नही राजनीति बदलने आये है।
श्री सिंह ने कहा कि जातिवादी और सम्प्रदायीक ताकतों के तुफान को जाबाब देने के लिए आम आदमी पार्टी तैयार हो रही है।
टीडी कालेज चौराहा बलिया सदस्यता अभियान का नेतृत्व कर रहे जिला उपाध्यक्ष अजय राय मन्ना ने कहा की 12 दिनों से लगातार चल रहे सदस्यता अभियान में सभी वर्गो का भरपुर समर्थन मिल रहा है।
नगर प्रभारी सुशील राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी संघर्ष कर रहीं हैं। जनता के बनियादी मुद्दों के लिए अभियान तेज किया जाएगा।
आज सदस्य अभियान में अजय राय मुना, केंद्रीय टीम के सदस्य निरंजन निराला, जिला महासचिव राजेश सिंह, अविनाश सिंह प्रदेश सचिव (प्रवुद्व प्रकोष्ठ), अशोक गुप्ता, अंजनी तिवारी, ब्रजेश राय। छोटू सिंह, मोनू पांडेय, जनार्दन राजभर, सुशील राजभर आदि उपस्थित रहें।
0 Comments