बलिया : समाजवादी पार्टी का धरना 11 जुलाई को


बलिया। समाजवादी पार्टी बलिया द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान सत्ता संरक्षित  दबंगई, धांधली, सत्ताधारी लोगो द्वारा किये गए लोकतंत्र की हत्या के  खिलाफ 11 जुलाई 2021 को जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। धरना के उपरान्त महामहिम राज्यपाल को संबोधित पत्रक दिया जाएगा।

उक्त सम्बन्ध में पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव एव प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" प्रेस को बताया कि धरना में सभी वरिष्ठ नेतागण, पार्टी पदाधिकारी, अनुसांगिक संगठन एव सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और बूथ पदाधिकारी अपने-अपने विकास खण्ड मुख्यालयों पर आवश्य हिस्सा लेंगे। और पत्रक देंगे।



            

Comments