चाणक्य नीति : शादी से पहले जीवनसाथी के बारे में इन बातों को जान लें, वैवाहिक जीवन रहेगा सुखद


वैवाहिक जीवन का सुखद होना बहुत जरूरी होता है। जीवन में खुश रहने के लिए पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होना चाहिए। अगर रिश्ता मजबूत नहीं होगा तो जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन कर लोग सफलता प्राप्त करते हैं और सुखमय जीवन जीते हैं। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि विवाग से पहले जीवनसाथी के बारे में किन बातों को जानना जरूरी है। इन बातों को जानने के बाद ही शादी करनी चाहिए। आइए जानते हैं शादी से पहले जीवनसाथी के बारे में किन बातों को जानना जरूरी होता है।

गुण देखें : आचार्य चाणक्य के अनुसार शादी के लिए व्यक्ति को सुंदरता की बजाय गुण देखने चाहिए। जिससे आप शादी करने जा रहे हैं वो गुणवान होना चाहिए। गुणवान व्यक्ति जीवन में किसी भी परिस्थिति में विजय प्राप्त कर लेते हैं और गुणवान व्यक्ति को हर जगह मान- सम्मान मिलता है।

क्रोध को परख लें : आचार्य चाणक्य के अनुसार शादी से पूर्व व्यक्ति के क्रोध को अच्छी तरह परख लेना चाहिए। क्रोध व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। क्रोध की वजह से आपके रिश्ते में परेशानियां आ सकती हैं।

धार्मिक होना जरूरी है : आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति का धार्मिक होना बहुत जरूरी है। शादी से पबले इस बात को जान लें कि जिससे आपकी शादी होने जा रही है वो धार्मिक है या नहीं। धार्मिक व्यक्ति जीवन के हर मोड़ पर साथ देते हैं।

मान-सम्मान करने वाले से ही करें शादी : आचार्य चाणक्य के अनुसार शादी उसी से करनी चाहिए जो अपने से बड़ो का मान- सम्मान करता हो और अपने से छोटो से प्रेम करता हों। ऐसा व्यक्ति अपने जीवनसाथी का भी पूरा ख्याल रखता है।

साभार- हिन्दूस्तान





Comments