बलिया। स्थानीय दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित एक समारोह में सेवानिवृत्त प्रधान सहायक पंकज उपाध्याय और जनपद न्यायाधीश के निजी सचिव प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को सेवानिवृत्ति के पश्चात दीवानी न्यायालय के कर्मचारियों और अधिकारियों ने दोनों वरिष्ठ कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में प्रधान सहायक पंकज उपाध्याय ने कहा कि यह दिन सभी कर्मचारियों किस जिंदगी में आता है परंतु अपने कर्म और लोगों के किए गए सहयोग से कर्मचारी अपनी पहचान बनाता है हम अपने कनिस्टों से यही अपेक्षा करते हैं कि वह पीड़ित की सहायता कर अपनी अलग पहचान बनाए। उल्लेखनीय है कि प्रधान सहायक पद से सेवानिवृत्त हुए श्री उपाध्याय ने एक क्लर्क के रूप में 1991 में मुजफ्फरपुर नगर में कार्यभार ग्रहण किया तत्पश्चात उन्होंने जनपद के दीवानी न्यायालय में 1995 में अपना कार्यकाल आरंभ किया जो आज उनकी सेवा निवृत्त के पश्चात विदाई समारोह के साथ सरकारी सेवा का कार्यकाल समाप्त हो गया। मूल रूप से मनियर थाना क्षेत्र के चित्तूपुर निवासी पंकज उपाध्याय की प्रारंभिक शिक्षा गांव से हुई। इस अवसर पर दीवानी न्यायालय परिसर में उनके शुभेच्छु ने उन्हें विदाई दी।
0 Comments