लखनऊ मंडल : कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु किया गया जागरूक






लखनऊ 30 जून 2021। शत-प्रतिशत कर्मचारियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने हेतु मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ डा0 मोनिका अग्निहोत्री के दिशा निर्देश पर आज लखनऊ जंक्शन तथा ऐशबाग जंक्शन स्टेशन पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय तिवारी द्वारा कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु स्टेशन पर कार्यरत कुलियों, वेण्डर्स तथा संविदा पर कार्यरत कर्मियों का कोविड-19 टीकाकरण हेतु परामर्श प्रदान किया गया एवं कोरोना वैक्सीन लगवाने हेतु जागरूक किया गया।    

डॉ संजय तिवारी ने उपस्थित कर्मियों को  कोविड 19 संक्रमण के सम्बन्ध में उसके कारण, लक्षण तथा घातक विषाणु के प्रसार को रोकने सम्बन्धी सभी आवश्यक सावधानियाॅ बरतने की सलाह दी। जिसके लिए सभी लोगों को टीकाकरण हेतु जल्द से जल्द पंजीकरण करवाकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दैनिक कार्यों व ड्यूटी के दौरान  कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुसरण करने और दूसरों को भी इसके लिये प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विशेषकर सार्वजनिक स्थलो पर माॅस्क लगाने एवं विशेष स्वास्थ्य शिक्षा व स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु परार्मश प्रदान किया। 


                                                         जन संपर्क अधिकारी

                                                        पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ



Post a Comment

0 Comments