शिवदयाल चौधरी ने थामा भाजपा का दामन, बलिया से जिला पंचायत अध्यक्ष के बने उम्मीदवार




बलिया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बुधवार को शिवदयाल चौधरी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। पार्टी सूत्रों की माने तो वार्ड नम्बर 48 से निर्वाचित इनकी जिला पंचायत सदस्य पत्नी सुप्रिया यादव भी जल्द ही भाजपा ज्वाइन करेगी। यही नहीं, भाजपा इन्हें बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष की उम्मीदवार भी घोषित कर सकती है।

गौरतलब हो कि समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है। आनंद चौधरी के नाम की घोषणा के बाद से ही जिले का राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। इस बीच, सुभासपा छोड़ शिवदयाल चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इन्हें भाजपा में मंत्री उपेन्द्र तिवारी नेे शामिल कराया। ऐसे में यह माना जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दिलचस्प होगा, जिला पंचायत अध्यक्षी अपने खेमे में करने के लिए सपा व भाजपा के महारथी ने व्यूह रचना में जुटे है।



Post a Comment

0 Comments