‘जंगली जलेबी’ खाकर रहे कोरोना काल में हेल्थी, जाने इसे खाने के लाजवाब फायदें


कोरोना काल में वरदान है 'जंगली जलेबी', इसे खाकर बढ़ती है इम्यूनिटी, ये 5 लाभ भी मिलते हैं

मीठी रस से भरी जलेबी किसे पसंद नहीं होती है। आप ने भी ये जलेबी कई बार खाई होगी। लेकिन क्या आप ने कभी ‘जंगली जलेबी’ का स्वाद चखा है? हो सकता है आप में से बहुत सो ने ये नाम भी न सुना हो। दरअसल ‘जंगली जलेबी’ एक प्रकार का फल होता है। यह अधिकतर गांवों में ही मिलता है। इसका आकार जलेबी की तरह होता है जिस वजह से इसे ‘जंगली जलेबी’ कहा जाता है।

यह जंगली जलेबी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें कई तरह के विटामिन होते हैं जो आपकी सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। इसे खाने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। मतलब इस कोरोना काल में आप जंगली जलेबी खाकर अपनी इम्यूनिटी भी बढ़ा सकते हैं। कुल मिलकर इस जंगली जलेबी को खाने के कई सारे लाभ है जो इस प्रकार है।

1. जंगल जलेबी विटामिन -सी से भरपूर होती है। इस कोरोना काल में विटामिन सी की कितनी अहमियत है ये आप अच्छे से जानते हैं। विटामिन सी के अलावा इसमें आयरन और प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन आपके शरीर के विभिन्न अंगों को मजबूती देने का काम करता है। वहीं आयरन से आपका खून साफ होता है। इस तरह जंगली जलेबी आपके शरीर की कई जरूरतों को एक साथ पूरा करती है।

2. जंगली जलेबी खाने से दांतों में चमक आती है और ये मजबूत बनते हैं। सिर्फ दांत ही नहीं हड्डियाँ भी इस फल को खाने से स्ट्रॉंग होती है। दरअसल जंगली जलेबी में कैल्शियम ज्यादा मात्रा में मिलता है। यही वजह है कि इसे खाने से जोड़ों का दर्द भी नहीं होता है। ये आपके जोड़ों को मजबूत बनाता है।

3. आंखों से जुड़ी समस्याओं के लिए भी जंगली जलेबी किसी वरदान से कम नहीं है। इसे खाने से आंखों कि रोशनी बढ़ती है। आपकी आंखें सेहतमंद रहती है।

4. जंगली जलेबी का सिर्फ फल ही नहीं बल्कि इसकी पत्ती भी लाभकारी होती है। इसकी पत्तियों का रस निकालकर दर्द वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता है। इसे आप शरीर के किसी भी अंग पर लगा सकते हैं।

5. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जंगली जलेबी एक बहुत अच्छा फल होता है। यह गर्मी का फल होता है इस सीजन में ये आसानी से मिल जाता है। इसे खाकर आप अपनी इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं। कोरोना काल में इसे खाने से आपको बहुत फायदा होगा। इससे जो इम्यूनिटी बढ़ेगी वह आपको वायरस से लड़ने की शक्ति देगी।

साभार-News Trend




Comments