विदाई होते ही चिता पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हा भी लड़ रहा है जिंदगी और मौत की जंग

उत्तर प्रदेश में शादीवाले घर में एकदम से मातम छा गया और नई-नवेली दुल्हन विवाह मंडप से सीधा चिता पर पहुंच गई। जबकि दूल्हे की भी हालत काफी नाजुक है। जानकारी के अनुसार लखीमपुर-खीरी जिले के खमरिया-खीरी में एक शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन को विदा कर जैसे घर लाया गया। उसकी तबीयत बेहद ही खराब हो गई। दुल्हन को एकदम से तेज बुखार आ गया और उसे सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। अपनी पत्नी को इस हालत में देख, पति उसे विदाई के बाद सीधा अस्पातल ले गया। जहां पर उसे भर्ती करवाया गया। लेकिन सही इलाज न मिलने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

बीते 30 अप्रैल को शोभित और रूबी की शादी थी। शादी के अगले दिन ही रूबी को उसके परिवार वालों ने धूमधाम से उसे विदा किया। लेकिन ससुराल पहुंचते ही रूबी को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। रूबी को इस हालात में देख शोभित और उसके परिजनों ने उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर रूबी का दस दिनों तक इलाज चला। लेकिन ऑक्सीजन की कमी से रूबी की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि खमरिया क्षेत्र के ईशवारा गांव के महेंद्र कटियार के बेटे शोभित कटियार की बारात 30 अप्रैल को क्षेत्र के चकई गांव निवासी कामनाथ वर्मा के घर गई थी। एक मई को शोभित दुल्हन रूबी को विदा कराकर घर लाया। ससुराल पहुंचते ही रूबी की सेहत खराब होने लगी। तब शोभित और उसके परिजनों ने रूबी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां 10 दिनों तक रूबी का इलाज चला। दवाई तो रूबी को मिल गई। लेकिन ऑक्सीजन की कमी के कारण वो जंग हार गई।

शोभित की भी हुई तबीयत खराब

रूबी के साथ संपर्क में आने से शोभित की भी तबीयत खराब हो गई। उसे भी तेज बुखार और सांस लेने में बेहद ही तकीलफ होने लगी। परिजनो के अनुसार शोभित की भी हालत गम्भीर बनीं हुई है। शोभित ही रूबी की सेवा कर रहा था। जिसके कारण उसे भी बुखार और सांस लेने की तकलीफ होने लगी।

शोभित और रूबी में जो लक्षण पाए गए हैं। वो कोरोना के हैं। हालांकि परिवार वालों ने इसकी अभी तक पुष्टी नहीं की है। शोभित का इस समय इलाज चल रहा है और भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

साभार-News trend



Comments