गरुड़ पुराण के अनुसार शादीशुदा महिलाओं को नहीं करने चाहिए ये काम, जीवन हो जाता है बर्बाद


सनातन धर्म में 18 पुराणों का उल्लेख किया गया है। जिसमें से गरुड़ पुराण भी एक है। इस पुराण में भगवान विष्णु का जिक्र किया गया है और कई ऐसे कार्यों को बताया गया है। जिन्हें करने से हानि पहुंचती है। गरुड़ पुराण के एक श्लोक में महिलाओं को कुछ आदतों से बचने को कहा गया है। इस पुराण के अनुसार जो महिलाएं इन बातों को नहीं मानती हैं। उनका जीवन बर्बाद हो जाता है। इसलिए आप भूलकर भी इन गलतियों को न करें।

पति से अधिक समय तक न रहें दूर : 

गरुड़ पुराण के अनुसार महिलाओं को अपने पति से अधिक समय तक दूर नहीं रहना चाहिए। जो महिलाएं अपने पति से अधिक समय तक दूर रहती हैं। उनका पारिवारिक जीवन दुखों से भर जाता है। इसलिए हर शादीशुदा महिला को अपने पति के साथ अधिक समय गुजारना चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए। 

ऐसे लोगों से न करें दोस्ती : 

गरुड़ पुराण के अनुसार भूलकर भी किसी ऐसे स्त्री या पुरुष से दोस्ती न करें। जिनका चरित्र अच्छा न हो। बुरे चरित्र वाले लोगों से दोस्ती करने से आपका चरित्र भी खराब हो जाता है। महिलाओं को केवल गृहस्थी पर ही केंद्रित होना चाहिए।

न करें लोगों का अपमान : 

महिलाओं को हर व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। कभी भी किसी से कठोर वचन न बोलें। छोटा हो या बड़ा हर किसी का अच्छे से बात करें और कभी भी गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें।

पराए घर में अधिक समय तक न रूक : 

गरुड़ पुराण के अनुसार महिलाओं को अपने घर में ही रहना चाहिए। जो महिलाएं शादी के बाद ओर लोगों के घरों में जाकर रूकती हैं। उनका मान सम्मान कम हो जाता है और परिवार के सदस्यों के साथ भी कलह बढ़ जाती है। इसलिए ये बेहद ही जरूरी है कि महिलाएं शादी के बाद महिलाएं अपने घर में ही रहें।

ऊपर बताई गई बातों का जो महिलाएं ध्यान रखती हैं, उन महिलाओं का जीवन सुखों से भर जाता है और किसी भी तरह की परेशानी जीवन में नहीं होती है।

साभार-News trend




Comments