बलिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया है कि प्रत्येक वर्ष की भाति 03 दिसम्बर विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वत रोजगार दिव्यांग व्यक्तियों उनके सेवायोजकों एवं दिव्यांगजन के प्लेसमेंट अधिकारीयों एवं स्वैच्छिक संगठनों इत्यादि को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिये जाने का प्रावधान है। दिव्यांग के क्षेत्र में कार्य कर रहे उक्त दिव्यांग कर्मचारी/स्वत रोजगार एवं स्वैच्छिक संगठनों के द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार पाने हेतु प्रस्ताव 05 जून तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन के कमरा नं0- 07 में उपलब्ध कराये। राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के निम्नानुसार श्रेणियों निर्धारित दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा उत्कृष्ट प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजको को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत उत्कृष्ट नवीन अनुसंधान या उत्कृष्ट संख्या के लिये राज्य स्तरीयपुरस्कार, प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त उत्कृष्ट नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु पुर्नावास सेवाएं प्रदान करने वाले उत्कृष्ट जनपद के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं उत्कृष्ट बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिये सर्वोत्तम अनूकुल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिये राज्य पुरस्कार, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/ कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
0 Comments