महिला को टॉर्चर करते हुए गैंग रेप का वीडियो बनाने के आरोप में 2 महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु, कर्नाटक। यहां एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ गैंग रेप करने और इस दौरान टॉर्चर करते हुए वीडियो बनाकर उसके कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने मामले के गंभीरता को समझते हुए इसमें शामिल 2 महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पहले एक ही आरोपी महिला सामने आई थी। इस मामले में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के निर्देश के बाद कर्नाटक और अन्य राज्यों की पुलिस ने आरोपियों की दबिश के लिए छापामार कार्रवाई की थी। इसके बाद असम पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर बेंगलुरु पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी और पीड़िता बांग्लादेश के हैं। मानव तस्करी से जोड़कर भी मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पहले एक ही महिला आरोपी बताई गई थी।

असम पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी आरोपियों की तस्वीरें

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के निर्देश के बाद कर्नाटक और समीपवर्ती राज्यों की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामार कार्रवाई कर रही थी। असम पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने सोशल मीडिया पर आरोपियों की तस्वीरें पोस्ट की थीं। हैरानी की बात है कि आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल है। बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिनमें पांच लोगों का ग्रुप एक महिला का शोषण करते दिखाई दे रहा था। इस मामले में वीडियो क्लिप के कंटेट और आरोपियों से शुरुआती पूछताछ के बाद राममूर्ति नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। आरोपी और पीड़ित सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं। बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने कहा कि ये सभी एक ग्रुप का हिस्सा हैं। इसे मानव तस्करी से जोड़कर भी जांच की जा रही है। पीड़िता को मानव तस्करी के लिए भारत लाया गया था।

बेंगलुरु पुलिस ने प्रेस रिलीज के साथ जारी कीं आरोपियों की तस्वीरें...

बेंगलुरु पुलिस ने इस संबंध में एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें भी कहा गया कि एक वीडियो क्लिप के आधार पर एक महिला का शोषण करने वाले 2 महिलाओं सहित 6 लोगों के ग्रुप को पकड़ा गया है। इनके खिलाफ रेप, मारपीट और अन्य धाराओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने एक ट्वीट भी किया है।




Comments