लखनऊ मण्डल : बाबा साहब का व्यक्तित्व अपने आप में एक दर्शन है : मनोज कुमार



धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयंती

लखनऊ 15 अप्रैल 2021: पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में आज भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार ने दीप प्रज्जवलन किया एवं बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

अपने सम्बोधन में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी ने बाबा साहब के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का व्यक्तित्व अपने आप में एक दर्शन है, तथा उनके समानता के सिद्धान्त हमें चिरकाल तक प्रेरित करते रहेंगें।

कार्यक्रम का संचालन सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी/द्वितीय श्री दयाशंकर ने किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक डा0 हरीश रैड़तौलिया, मण्डल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव, सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी/प्रथम विवेकानन्द मिश्र, सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी/तृतीय आनन्द कुमार,  मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक राम सिंह व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 महेश गुप्ता

 जन संपर्क अधिकारी 

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ । 



                                                                                      

Comments