वास्तु टिप्स : चाहें कुछ भी हो जाये परन्तु इन दो चीजों का दान कभी मत करना, गले पड़ जाती है दरिद्रता और गरीबी


-शास्त्रों में दान करना सबसे बड़ा पुण्य का काम माना जाता है।

-कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें दान करने से गरीबी आती है।

Vastu Shastra : शास्त्रों में दान करना सबसे बड़ा पुण्य का काम माना जाता है। वहीं ऐसी मान्यता भी है कि दान करने से व्यक्ति की अनेक प्रकार की समस्याओं का अंत हो जाता है। साथ ही भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है, लेकिन कई बार व्यक्ति भूलवश ऐसी चीजें दान कर देता है जिससे उसे नुकसान पहुंचता है। हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका दान करना महापाप माना गया है। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में …

भूलकर भी किसी व्यक्ति को कभी भी किसी धारदार और नुकीली चीजों का दान ना करें। ऐसा करने से सुख-शांति भंग होती है।

वैसे तो जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि का दोष होता है उसे तेल का दान करना अच्छा माना जाता है, लेकिन ये तेल कभी भी खराब नहीं होना चाहिए। खराब तेल का दान करना अशुभ माना जाता है।

शास्त्रों में बताया गया है कि प्लास्टिक और स्टील के बर्तनों का दान कभी भी नहीं करना चाहिए। स्टील के बर्तनों का दान करने से जहां सुख-शांति बिगड़ती है वहीं प्लास्टिक के बर्तनों का दान करने से व्यापार चौपट होने लगता है।

कभी भी बासी भोजन का दान भी नहीं करना चाहिए और ना ही कभी गाय व कुत्ते आदि को बासी रोटी खिलानी चाहिए। किसी को बासी भोजन का दान करने से घर के लोग बीमार पड़ने लगते हैं।

झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कभी भी झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी रूठ जाती है। जिसके कारण हमेशा धन की हानि होने लगती है।



Comments