बलिया : दस न्यायालय कक्षों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अर्जेंट मामलों की होगी सुनवाई


बलिया। कोविड 19 को देखते हुए दस न्यायालय कक्षों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अर्जेंट मामलों की सुनवाई होगी।

सर्वेश कुमार मिश्र प्रभारी सचिव/सिविल जज (सी0डी0) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा निर्देश व जिला जज के आदेश पर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम/ अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश (ई0सी0एक्ट) अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश (पास्को एक्ट) अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय कोर्ट सं0 8, विशेष न्यायाधीश (एन0डी0पी0सी0एक्ट) अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय कोर्ट सं0 7,  विशेष न्यायाधीश (गैंगेस्टर एक्ट) अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय कोर्ट सं0 5, मुख्य न्यायायिक दण्डाधिकारी, सिविल जज सीनियर डिवीजन, सिविल जज (जू0डी0) पूर्वी, सिविल जज (जू0डी0) पश्चिमी चलेगी। इसमे अर्जेंट वादों/मामलों पर  सुनवाई होगी।




Comments