वाराणसी, पूर्वोत्तर रेलवे, मण्डल चिकित्सालय में कोविड-पॉजिटिव को मिल रहा है बेहतर इलाज


वाराणसी। 26 अप्रैल,2021। पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय नान-कोविड चिकित्सालय की श्रेणी में है। यहाँ पर रेल कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। वर्तमान समय में कोविड-19 महामारी के दौरान मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए इस चिकित्सालय में भी कोविड से संक्रमित रेल कर्मियो का इलाज शुरू किया जा चुका है।

इसी क्रम में  विद्युत/टीआरडी कार्यालय में कार्यरत  श्री प्रवीण कुमार, वरिष्ठ खण्ड अभियन्ता मंडल चिकित्सालय में 18 अप्रैल, 2021 को गम्भीर अवस्था में इलाज हेतु भर्ती किये गये। श्री कुमार, जो शूगर रोग से पहले से ही ग्रसित होने तथा कोविड की चपेट में आने से उनका आक्सीजन सेजुरेशन सामान्य से काफी नीचे लगभग 38% के साथ ब्लड प्रेशर 50/30 एवं पल्स रेट 120 प्रति मिनट हो गया था।

इस गम्भीर स्थिति में डा० टी०गुप्ता एवं डा० आर०आर० सिंह के नेतृत्व में पैरामेडिकल टीम ने सकारात्मक सोच के साथ आक्सीजन, एन्टीबायोटिक, लो मालीकुलर हैपेरिन, स्टेरायड तथा अन्य चिकित्सकीय सामग्रियों के साथ इलाज शुरु किया। इलाज शुरू होने के पश्चात् श्री प्रवीण कुमार के स्वास्थ्य मे उत्तरोत्तर शुधार होता गया तथा अब वे पूर्ण रूप से स्वस्थ है तथा इनका आक्सीजन सेचुरेशन 96% के साथ ब्लड प्रेशर 140 / 90 हो गया है जो कि स्वस्थ मनुष्य का होता है। इस स्थिति में आज दिनांक 26 अप्रैल, 2021 को श्री प्रवीण कुमार पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर चिकित्सालय से डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गये।

इसके अतिरिक्त मंडल चिकित्सालय में पाँच महिला रेल कर्मी कोविड पाजीटिव मरीज भर्ती हैं, जिनका आक्सीजन सेचुरेशन भर्ती के समय से ही 75% से 90% के बीच था। इन महिला कर्मियों का भी चिकित्सकीय टीम के सकारात्मक सोच के साथ शुरु किया गया इलाज काफी प्रभावी रहा परिणामस्वरूप इन कर्मियों के स्वास्थ्य में भी उत्तरोत्तर सुधार हो गया तथा आज दिनाँक 26 अप्रैल को पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर इन लोगों का भी आक्सीजन सेचुरेशन 90% से उपर होने के कारण इन सभी कर्मियों स्वस्थ घोषित करते हुए चिकित्सालय से डिस्चार्ज कर दिया गया।

*अशोक कुमार*

जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी। 



Comments