पुलिस अधीक्षक बलिया ने की पुलिस पेन्शनरों के साथ मीटिंग

बलिया। आज दिनांक 07.04.2021 को पुलिस अधीक्षक, बलिया, डॉ0 विपिन ताडा द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेन्शनर की मीटिंग की गयी, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया, क्षेत्राधिकारी चुनाव सेल व पुलिस पेन्शनर्स के वर्तमान अध्यक्ष श्री उदय नरायण राय एवं पूर्व अध्यक्ष श्री भीमनाथ राय समेत कुल 93 पेन्शनर्स सम्मिलित हुए। मीटिंग के दौरान पुलिस पेन्शनर्स से उनकी पारिवारिक समस्याओं, स्वास्थ्य समस्याओं, पेन्शन से सम्बन्धित समस्याओं, चिकित्सा व्यय पूर्ति से सम्बन्धित समस्याओं एवं अन्य समस्याओं के सम्बंध में वार्ता की गयी तथा समस्याओं के तत्काल निस्तारण  हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। मीटिंग के दौरान पुलिस पेन्शनर से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए चुनाव की तैयारियों के सम्बन्ध में भी वार्ता की गयी और चुनाव के दौरान चुनाव निष्पक्ष/शांति पूर्वक सम्पन्न कराया जा सके इसके लिए सहयोग प्रदान करने हेतु कहा गया।

*सोशल मीडिया सेल*

   *जनपद बलिया*



Comments