पंचायत निर्वाचन में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं : केशव प्रसाद मौर्य

   

                    

लखनऊः 25 अप्रैल 2021। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मतदाताओं का आह्वान किया है कि वह 26 अप्रैल 2021 को उत्तर प्रदेश के  20 जिलो में,  तीसरे चरण के होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में अपने मत का प्रयोग करके लोकतन्त्र  को मजबूत  बनाये।   

श्री मौर्य  ने " सदैव स्वस्थ रहें -सुरक्षित रहें" की कामना करते हुये मतदाताओं से अपील की है कि  वह लोकतन्त्र  के इस महापर्व मे  जरूर भाग ले,  अपने मताधिकार  के महत्व व उसकी महत्ता को समझे तथा अधिक से अधिक  संख्या में  मतदान  करें,  लेकिन हमेशा मास्क पहने,  दूसरों से दो गज की दूरी  बनाये रखें और कोविड-19 की गाइड लाइन व प्रोटोकोल  का अनिवार्य  रूप से पालन करें।

बी ०एल० यादव 

सूचना अधिकारी। 



Comments