13 या 14 अप्रैल कब से शुरू होगा रमजान का पवित्र महीना? जानिए पूरी डिटेल

Ramadan 2021 : रमजान का महीना 29 या फिर 30 दिनों का होता है। इस महीने को बरकतों का महीना कहा जाता है। इस महीने मुस्लिम लोग सुबह सूरज निकलने से पहले उठकर सेहरी करते हैं और शाम को सूरज ढलने के बाद इफ्तार करके रोजा खोलते हैं।

Ramadan 2021 Date : रमजान का पाक महीना इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना होता है। इस महीने में मुस्लिम लोग रोजे रखते हैं और अल्लाह की इबादत की जाती है। इस महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद होती है। अगर चांद 12 अप्रैल को दिखाई देता है तो पहला रोजा 13 अप्रैल को रखा जाएगा और यदि 13 अप्रैल को चांद दिखाई दिया तो 14 अप्रैल से रोजे शुरू होंगे।

रमजान का महीना 29 या फिर 30 दिनों का होता है। इस महीने को बरकतों का महीना कहा जाता है। इस महीने मुस्लिम लोग सुबह सूरज निकलने से पहले उठकर सेहरी करते हैं और शाम को सूरज ढलने के बाद इफ्तार करके रोजा खोलते हैं। रोजना रखने वालों के लिए सेहरी और इफ्तार दोनों जरूरी है। इस महीने रात में तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है। इस मास को नेकियों और इबादतों का महीना माना जाता है।

रमजान के महीने में सूर्योदय से पहले खाए गए खाने को सहरी कहते हैं वहीं सूर्यास्त के बाद शाम में जब रोजा खोला जाता है तो उसे इफ्तार कहा जाता है। सहरी के बाद मुस्लिम लोग पूरे दिन भूखे प्यासे रहकर रोजा रखते हैं। जानिए अप्रैल महीने में सेहरी और इफ्तार का टाइम…

14. अप्रैल को सहरी सुबह 4:13 बजे और इफ्तार शाम 6:21 बजे

15. अप्रैल सहरी सुबह 4:12 बजे इफ्तार शाम 6:21 बजे

16. अप्रैल सहरी सुबह 4:11 बजे इफ्तार शाम 6:22 बजे

17. अप्रैल सहरी सुबह 4:10 बजे इफ्तार शाम 6:22 बजे

18. अप्रैल सहरी सुबह 4:09 बजे इफ्तार शाम 6:23 बजे

19. अप्रैल सहरी सुबह 4:07 बजे इफ्तार शाम 6:23 बजे

20. अप्रैल सहरी सुबह 4:06 बजे इफ्तार शाम 6:24 बजे

21.0अप्रैल सहरी सुबह 4:05 बजे इफ्तार शाम 6:24 बजे

22. अप्रैल सहरी सुबह 4:04 बजे इफ्तार शाम 6:25 बजे

23. अप्रैल सहरी सुबह 4:03 बजे इफ्तार शाम 6:25 बजे

24. अप्रैल सहरी सुबह 4:02 बजे इफ्तार शाम 6:26 बजे

25. अप्रैल सहरी सुबह 4:01 बजे इफ्तार शाम 6:26 बजे

26. अप्रैल सहरी सुबह 4:00 बजे इफ्तार शाम 6:27 बजे

27. अप्रैल सहरी सुबह 3:59 बजे इफ्तार शाम 6:28 बजे

28. अप्रैल सहरी सुबह 3:58 बजे इफ्तार शाम 6:28 बजे

29. अप्रैल सहरी सुबह 3:57 बजे इफ्तार शाम 6:29 बजे

30. अप्रैल सहरी सुबह 3:56 बजे इफ्तार शाम 6:29 बजे

साभार- जनसत्ता





Comments