बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 विपिन ताडा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में धाना बांसडीह को मिली बड़ी सफलता। दिनांक 29.03.2021 को बांसडीह रोड अन्तर्गत गेंहू के खेत में एक युवती की हत्या के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन ताडा व अन्य अधिकारीगणों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व घटना के अनावरण हेतु SO बांसडीह रोड को निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देश के क्रम में SO बांसडीह रोड, डाग स्क्वायड व फारेंसिक टीम द्वारा तत्परता पूर्वक घटना स्थल से अभिलेखीय व इलेक्ट्रानिकी साक्य सकलन की कार्यवाही करते हुए मुखिबर की सूचना पर महज कुछ घण्टों के भीतर ही घटना कारित करने वाले अभियुक्त अन्नु राजभर पुत्र सरल राजभर नि. सरांक भरटोली थाना बांसडीह रोड बलिया को गिरफ्तार कर लिया गया उक्त अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त (आलाकत्ल) चाकू व 02 अदद मोबाइल तथा अभि0 की शर्ट जिसपर खून के छीटे हैं बरामद किया गया।
पूछताछ अभियुक्तः- अभि0 ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह मृतका प्रेम करता था व पैसे भी देता था। जब पैसे देना बन्द कर दिया तो मृतका बात करना बन्द कर दी तथा अभि0 अपना मागा तो देने से मना कर दी जिसके चलते रात्रि में मिलने के बहाने बुलाकर अभि0 ने घटना के अंजाम दिया तथा चाकू अपनी शर्ट जिसपे खून के छीटे थे सब छुपाकर रात्रि में अपने घर जाकर सो गया
पंजीकृत अभियोगः
मु0अ0स0 41/21 धारा 302/506 भादवि थाना बांसडीह रोड बलिया।
नाम पता अभियुक्तः
अन्नु राजभर पुत्र सरल राजभर नि. सरांक भरटोली थाना बांसडीह रोड बलिया।
बरामदगी:
1. 01 अदद आला कत्ल चाकू
2. 02 अदद मोबाइल
3. 01 अदद खून से सना अभि0 का शर्ट
गिरफ्तार करने वाली टीम:
1. SO राम सजन नागर थाना बांसडीह रोड बलिया।
2. का0 विक्रम सिंह यादव थाना बांसडीह रोड बलिया। 3. का0 अभयप्रताप सिंह थाना बांसडीह रोड बलिया।
4. का०दिनेश चन्द्र यादव थाना बांसडीह रोड बलिया।
5. का0 आलोक कृष्ण वर्मा थाना बांसडीह रोड बलिया।
0 Comments