पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा उक्त घटना के अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 21000/- रू0 का पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 विपिन ताडा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांसडीह को मिली बड़ी सफलता।
दिनांक 26.03.2021 को थाना बांसडीह अन्तर्गत काशीराम आवास में एक युवती की हत्या के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय डा0 विपिन ताडा द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व घटना के अनावरण हेतु प्र0नि0 बांसडीह को निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देश के क्रम में प्र0नि0 बांसडीह, डाग स्क्वायड व फारेंसिक टीम द्वारा तत्परता पूर्वक घटना स्थल से अभिलेखीय व इलेक्ट्रानिकी साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए मुखिबर की सूचना पर महज 7 घण्टे के भीतर घटना कारित करने वाले अभियुक्त *ध्यानू उर्फ घुरू पासवान पुत्र काशीनाथ पासवान निवासी बघांव थाना सहतवार जनपद बलिया* को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त (आलाकत्ल) चाकू व मृतका का मोबाइल बरामद किया गया।
*पूछताछ अभियुक्तः-* अभि0 ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसका मृतका से पिछले 02 वर्षों से प्रेम सम्बन्ध था जब मृतका की शादी कही और तय हो गयी तो उन दोनो बीच तनाव व अनबन हो गया जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।
*पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 57/21 धारा 302 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बांसडीह बलिया।
*नाम पता अभियुक्तः-*
ध्यानू उर्फ घुरू पासवान पुत्र काशीनाथ पासवान निवासी बघांव थाना सहतवार जनपद बलिया।
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. SHO श्री राजेश कुमार सिंह थाना बांसडीह बलिया।
2. का0 चन्दन भारद्वाज 3. का0 सर्वजीत यादव 4. का0 राज प्रताप सिंह 5. का0 यादव संदीप कुमार समस्त थाना बांसडीह बलिया।
0 Comments