लखनऊ, दिनांक 09 मार्च 2021। उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 16 चालू सेतुओं के निर्माण कार्य हेतु रू0 28 करोड़ 03 लाख 70 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।
इन 16 कार्यों में जनपद बलिया में 03, इटावा में 02 तथा बाराबंकी, प्रतापगढ, सहारनपुर, उन्नाव, लखनऊ, कासगंज, महोबा, गोरखपुर, कुशीनगर, बदायुं व मुरादाबाद में 01-01 कार्य सम्मिलित हैं।
जारी शासनादेश में विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को अवमुक्त धनराशि का उपयोग केवल परियोजना के कार्यों पर ही करने के निर्देश दिये गये हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय। सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी।
0 Comments