उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में आये लोगों की सुनी समस्याएं




लखनऊ, दिनांक 02 फरवरी 2020। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने आवास 07 कालीदास मार्ग पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याओं को न सिर्फ गम्भीरतापूर्वक सुना अपितु सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निदान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों ने उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रखी तथा प्रार्थना-पत्र दिये। सभी प्रार्थना पत्रों पर सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध ढ़ंग से कार्यवाही करने के निर्देश श्री मौर्य ने दिये। सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी।



Post a Comment

0 Comments