वाराणसी 25 फरवरी, 2021: रेलवे प्रशासन द्वारा लखनऊ मंडल के मसकनवां-लखपतनगर स्टेशनों के मध्य समपार सं. 239 पर सीमित ऊँचाई के सब-वे बनाने के लिये 03 मार्च, 2021 को ब्लॉक दिये जाने के परिणामस्वरूप गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं नियंत्रण निम्नवत् किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन-
- यशवन्तपुर से 01 मार्च, 2021 को चलने वाली 02592 यशवन्तपुर-गोरखपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
- प्रयागराज संगम से 03 मार्च, 2021 को चलने वाली 04231 प्रयागराज संगम-बस्ती विशेष गाड़ी मनकापुर में शार्ट टर्मिनेट करेगी।
- बस्ती से 03 मार्च, 2021 को चलने वाली 04232 बस्ती-प्रयागराज संगम विशेष गाड़ी मनकापुर से चलायी जायेगी।
गाड़ियों का नियंत्रण-
- सहरसा से 03 मार्च, 2021 को चलने वाली 02563 सहरसा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी लखनऊ मंडल पर 17 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 02 मार्च, 2021 को चलने वाली 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी लखनऊ मंडल पर 135 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- दरभंगा से 03 मार्च, 2021 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी लखनऊ मंडल पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
*अशोक कुमार*
जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी
0 Comments