बलिया : सपा की मासिक बैठक 6 फरवरी को

 

बलिया। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी के जिला कार्यालय पर कल दि. 6-2-2021 शनिवार को 11 बजे दिन में होगी।

उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने बताया कि बैठक में देश मे चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में पार्टी की अगली रणनीति आगामी पंचायत चुनाव के साथ ही साथ 2022 के विधान सभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। संगठन को और अधिक गतिशील बनाने पर भी चर्चा के साथ ही फ्रंटल संगठनों की समीक्ष भी बैठक में जिला संगठन द्वारा किया जाएगा।

       

Post a Comment

0 Comments