बलिया : गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर निकली शोभा यात्रा







बलिया। सिख समुदाय के छठवें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारे से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सभी सिख समाज के पुरूष और महिलाएं मौजूद रहे। नगर के लोगों जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत फूल वर्षा के साथ किया गया। यह शोभायात्रा गुरुद्वारे से पूर्वाह्न 11:00 निकाली गई जो कि कासिम बाजार, टाउन हॉल, स्टेशन रोड, होते हुए चौक शहीदपार्क, विजय सिनेमा रोड होते हुए गुलाब देवी, चमन सिंह बाग रोड से होकर गुरुद्वारे पहुंचा। 

इस शोभायात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाशोत्सव पर निकाला गया। आगे आगे पंच प्यारे एवं निशान साहब निकले। इस शोभायात्रा में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के शोभायात्रा एवं पंच प्यारे के आगे पूरे शहर में फूल के छिड़काव किया गया।

शोभायात्रा में अजय कुमार समाज सेवी नगर अध्यक्ष पालिका परिषद द्वारा फूल की सेवा की गई एवं महिलाएं  झाड़ू लेकर सफाई करते हुए आगे  देखे चलती रही। शोभायात्रा में नगर के गणमान्य लोगों प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान  सिख समाज के लोग कीर्तन भजन करते हुए एवं गुरु नाम का जाप करते हुए आगे बढ़ते रहे।शोभायात्रा मे बैंड बाजा, वाहे गुरु का कीर्तन होते हुए निकाला गया जिसमें करोना डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शोभायात्रा लोग शामिल हुए। जिसमें सभी लोग मास्क लगाएं नजर आए तथा सैनिटाइजर का भी उपयोग किया गया और कोऱोना का साउंड  से प्रचार भी साथ साथ चलता रहा। 

इस शोभायात्रा में सांसद नीरज शेखर, अजय कुमार समाजसेवी, पूर्व मंत्री नारद राय, लक्ष्मण गुप्ता, सुरेंद्र सिंह विधायक व सागर सिंह राहुल, आदि शामिल रहे। 

देरशाम तक शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा में आकर समाप्त हुआ। रोशनियों से जगमगाता गुरूद्वारा में देररात तक भजन, कीर्तन व दर्शन का कार्यक्रम चलता रहा।

रिपोर्ट:- *विक्की कुमार गुप्ता*

Comments